फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Supporters of farmers took out cycle rally, made aware

किसानों के समर्थन में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली, जागरूक किया

Sun, 20 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Supporters of farmers took out cycle rally, made aware
किसान आंदोलन को लेकर साइकिल रैली निकालते सपाई। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में साइकिल रैली निकालकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सपाइयों ने बताया पार्टी हाईकमान का आदेश मिलते ही कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम घिलोई से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबा रामप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रजकिशोर यादव, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर व अशोक चैहान ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली सबसुख नगला, कूंदेपुर, सैंसारपुर, खानपुर, कछपुरा, कुंदन नगला, मेरापुर, गढ़िया, ब्राहिमपुर, दिलीपपुर, दीनपुर, फरीदपुर, हरिकरनपुर, मानपुर, सुल्तानपुर, प्रेमपुर होती हुई सराय गोपाल गांव पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन

सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की निंदा की। कहा कि वह किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। सर्दी के इस मौसम में किसान आंदोलन कर रहे हैं और सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीनता बरत रही है। कहा कि सरकार को अपने काले कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेना होगा। पार्टी हाईकमान का आदेश मिलते ही किसानों के समर्थन में सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी। इस दौरान राजपाल सिंह, मेजर सिंह यादव, रामरहीस, नवनीत यादव, प्रदुम्न सिंह, प्रशांत यादव, राघवेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, सभासद अक्कू भदौरिया, कश्मीर सिंह व सुनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed