फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sunderkand and Hanuman Chalisa will be held in jail

Kannauj News: कारागार में होगा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा

Sun, 14 Jan 2024 01:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jan 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Sunderkand and Hanuman Chalisa will be held in jail
जलालाबाद। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों और मंदिरों के साथ ही कारागार में भी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और वेद मंत्रों के साथ दीपोत्सव होगा। शनिवार को स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद सुब्रत पाठक ने कारागार पहुंचकर बंदियों को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड की पुस्तकों के साथ ही गर्म कपड़े और महिला बंदियों के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


महिला बंदियों को दैनिक प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं की किट व उनके साथ रह रहे बच्चों को गरम वस्त्र व बिस्कुट, टाॅफी, चिप्स आदि वितरित किए। हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड आदि पाकर बंदियों में अति उत्साह देखा गया।इस दौरान डाॅ. शरित दुबे, प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल आशादेवी पांडेय, उर्मिला सिंह तथा पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कारागार में तैयार हो रहे दीप
कारागार में निरुद्ध बंदियों ने श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए होने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। बंदी कारागार में दीपक तैयार करने के साथ ही भजन, कीर्तन कर रहे रहे। मंत्री ने बंदियों के सर्वांगीण विकास के लिए रामचरित मानस व गीता के वचनों के माध्यम से सहज भाव से प्रस्तुत करते हुए उनका अनुसरण करने का उपदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों को दिया जाएगा व्यवसायिक प्रशिक्षण
मंत्री ने बंदियों के बहुमुखी कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने, बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने तथा बंदियों के जीवन में उन्नति के संबंध में सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed