फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   student lapata ,apharn ki aasaka

कोचिंग से लौट रहा छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 19 Dec 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
student lapata ,apharn ki aasaka
कन्नौज। कोचिंग से लौटते समय साइकिल सवार छात्र रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लापता छात्र की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की कुसुमखोर चौकी के गांव पीरनपुरवा निवासी बादाम का 14 वर्षीय पुत्र अनुराग हाईस्कूल का छात्र है। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गोसाईंदासपुर चौराहे पर कोचिंग पढ़ने गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो कोचिंग सेंटर के मास्टर अनवीर से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों के न आने के कारण शुक्रवार को कोचिंग पढ़ाने से मना कर दिया गया था। कुछ देर कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े रहने के बाद अनुराग साइकिल से चला गया था। तहसीपुर रोड पर एक निजी कारखाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया तो अनुराग सुबह करीब नौ बजे गोवर्धनी मंदिर रोड की तरफ साइकिल से जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद जीटी रोड पर एक फैक्टरी के कैमरे में उसे साइकिल से जाता देखा गया। घर न पहुंचने पर शनिवार को पिता बादाम ने भतीजे पवन के साथ कोतवाली पहुंच कर अनुराग के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि अनुराग की तलाश की जा रही है। जल्द तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed