फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Speed bike skidded, youth death

तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 25 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Speed bike skidded, youth death
मृतक वैभव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम।  थाना तालग्राम के सिलुआपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर  तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक फिसलकर कई फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण युवक की डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीर और स्कूली बच्चों ने सड़क पर बाइक पड़ी देखी तो युवक खड्ड में पड़ा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


बम्हरौली गांव निवासी वैभव पांडेय उर्फ बंटू (35) पुत्र अशोक कुमार पांडेय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले वैभव दिल्ली से छुट्टी पर घर आया था। शनिवार की दोपहर बाद उसकी बहन ने मक्का के भुट्टे लाने के लिए वैभव से कहा। जिस पर वह बाइक से भुट्टा लेने खेतों की ओर चल दिया। जैसे ही वह सिलुआपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर ईंट भट्टे के पास पहुंचा।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खड्ड में भरे पानी में सिर के बल गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं  मवेशी चरा रही एक महिला को जब काफी देर तक वैभव पानी से बाहर नहीं निकला। तो उसने स्कूली बच्चों और राहगीरों से कहा। राहगीरों ने देखा तो वैभव औंधे मुंह पानी में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई पंकज और छोटे भाई बब्बन ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर व दरोगा शिव भगवान ने शव को खड्ड से बाहर निकाला और कब्जे में लिया है। परिजनों ने लिखित रूप से पीएम न कराने का प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed