फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Special Secretary taught yoga exercises to students

Kannauj News: विशेष सचिव ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया योगाभ्यास का पाठ

Sat, 13 Jan 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 13 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary taught yoga exercises to students
तालग्राम। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विशेष सचिव ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। मनरेगा योजना से बाउंड्रीवॉल बनाने के बीडीओ को निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं को नशा से दूर रहने और योगाभ्यास करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विशेष सचिव केके गुप्ता ने विकास खंड तालग्राम के बिरौली राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कौशल मिशन के तहत स्कूल में चल रहे सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की छात्राओं से वार्ता कर उनका हौसला अफजाई किया। शिक्षण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। प्रधानाचार्य सुनील कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षकों, सफाई कर्मी, चौकीदार की मांग की। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल न होने की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर विशेष सचिव ने बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता से मनरेगा योजना से बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईओएस डॉ.पूरनलाल, प्रधान कौशलेंद्र पटेल, ग्राम पंचायत सचिव नीलम शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




...............................
नोडल अधिकारी ने रोहली गोशाला की देखी हकीकत

तालग्राम। विशेष सचिव और नोडल अधिकारी केके गुप्ता विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत रोहली गोशाला पहुंचे। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए अलाव और पौष्टिक चारा व साफ-सफाई के निर्देश दिए। रजिस्टर में दर्ज मवेशियों की संख्या 58 मिली। जिसकी एक-एक कर गिनती कराई। वहीं कमजोर मवेशियों को देखते हुए चारे-पानी की अलग से व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने गोवंशों का पूजन कर मिठाई भी खिलाई। प्रधान मनमोहन सिंह व सचिव शैलेंद्र कुमार यादव ने हरे चारे के लिए घास बुआई की जानकारी दी, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. कर्णवीर सिंह, डॉ. विकराल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed