फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP treasurer among nine FIR

सपा कोषाध्यक्ष समेत नौ पर एफआईआर

Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP treasurer among nine FIR

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान लाखन चौराहा

विज्ञापन
के पास युवक की मौत के मामले में सपा के जिला कोषाध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं आईजी और डीआईजी ने घटनास्थल व कोतवाली पहुंचकर हालात का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने शहर और आसपास आठ किमी की परिधि में आने वाले समस्त स्कूल कालेज शुक्रवार को बंद रखने का फरमान सुनाया है।

देर रात कोतवाली में मृतक के भाई रमेश पुत्र महावीर कुशवाहा ने तहरीर दी। इसके आधार पर अतहर वारसी, हासिम वारसी, सोनू वारसी, अकील वारसी, बबलू पुत्र शम्मू निवासीगण लाखन तिराहा, शकील अहमद उर्फ जानी पुत्र कदीर, नफीस हाशमी निवासी सब्जी मंडी, कैश खां निवासी बालापीर, शमशुल सदर निवासी गोमती कालेज के पास के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 153, 336 आईपीसी के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की गई।

वादी ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने एक राय होकर असलहों से लैस होकर विसर्जन यात्रा पर हमला किया। फायरिंग और पत्थरबाजी करते हुए महेश गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नामजद अभियुक्तों ने कैश खां सपा के जिला कोषाध्यक्ष, शमशुल खां हाजी शरीफ उर्स कमेटी के सदर, नफीस हसन नगर पालिका के सभासद हैं।

आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने कोतवाली पहुंचकर डीएम एसपी से घटना की जानकारी ली। उधर, एसडीएम सदर के वाहन पर भी गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed