फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP inspected the women's police station and Vishnugarh.

Kannauj News: एसपी ने किया महिला थाने व विशुनगढ़ का किया निरीक्षण

Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the women's police station and Vishnugarh.
कन्नौज। एसपी विनोद कुमार ने पीएसएम पीजी कॉलेज के समीप बनाए गए महिला थाने का निरीक्षण गुरुवार को किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की फरियादिओं को सुनने के बाद उनका अच्छी प्रकार समाधान होना चाहिए। फरियादियों के काम जल्द निपटाएं।
विज्ञापन


एसपी ने क्राइम रजिस्टर, कार्य वितरण रजिस्टर तथा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को चेक किया। इसके साथ-साथ संपूर्ण थाना भवन का निरीक्षण करते हुए थाने की महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरा, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला आगंतुकों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा किए गए शिकायतों का यथा शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही न की जाए। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी से 1090 वुमेन पावर हेल्प लाइन, मिशन शक्ति आदि के बारे में पूछा।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस के कर्मचारियों से सीसीटीएनएस के 24 फार्म्स तथा बीट पुलिसिंग, बीट प्रहरी, सी प्लान, शस्त्र रजिस्टर की फीडिंग के बारे में पूछा गया तथा आनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, जनरल डायरी, केस डायरी के बारे में जानकारी ली। वहीं, उन्होंने थाना विशुनगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूर दृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, आरक्षी बैरक एवं संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और उन्हें सुव्यवस्थित रखने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed