फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Smash is not to disclose the movement warned

लूट का खुलासा न होने पर आंदोलन को चेताया

Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Smash is not to disclose the movement warned

सिकंदरपुर में पुलिस चौकी के सामने टीचर से बाइकर्स

विज्ञापन
गैंग द्वारा की गई लूट की रिपोर्ट तो पुलिस ने लिख ली, पर कार्रवाई न करने से टीचरों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में टीचरों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित टीचर नीलम मिश्रा के साथ सीओ वीपी सिंह सोलंकी से मिला और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए चेतावनी दी यदि शीघ्र खुलासा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

पीड़ित टीचर नीलम मिश्रा ने बताया कि पांच फरवरी को उसने बैंक आफ इंडिया सिकंदरपुर से रुपये निकाले। इसके बाद वह वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया था। बैग में नगदी, जेवरात, जरूरी कागजात के साथ उसका एटीएम कार्ड भी रखा था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

अगले दिन छह फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर कई बार फोन कर एटीएम नंबर पूछा गया। नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिला संरक्षक सुरेशचंद्र शास्त्री ने कहा कि संगठन किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। सीओ ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला मंत्री अखिलेश पाठक, ब्लाक मंत्री रोहित श्रीवास्तव, सुधीर दुबे, रजनी सिंह, अनूप कटियार, भारतेंदु सिंह, कौशलेंद्र और आनंद सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed