फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sky Private Nursing Home Sealed

Kannauj News: स्काई प्राइवेट नर्सिंग होम सील

Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sky Private Nursing Home Sealed
इंदरगढ़। क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में संचालित एक नर्सिंग होम को स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने सील कर दिया है। वहां छह दिन पहले भर्ती हुई प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में नर्सिंग होम संचालक ने दबाव बनाकर कोई कार्रवाई न करने पर 10 लाख रुपये देने व बच्चे की परवरिश करने का प्रलोभन दिया था। शिकायत के आधार पर पहुंची स्वास्थ्य महकमे की टीम ने जांच में कमियां पाईं और उसे सील कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के आदमपुर माखन गांव निवासी दिलीप वाल्मीकि ने बताया कि 29 जुलाई की देर शाम पत्नी अंजली को प्रसव पीड़ा होने पर मढ़पुरा गांव में स्थित स्काई प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन करने के लिए 28 हजार रुपये जमा करा लिए। ऑपरेशन होने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख नर्सिंग होम संचालक ने रेफर कर दिया। दूसरे हॉस्पिटल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नर्सिंग होम पहुंचकर गलत तरीके से ऑपरेशन का आरोप लगाया तो संचालक ने प्रलोभन देते हुए कोई कार्रवाई न करने पर 10 लाख रुपये व बच्चे की परवरिश करने की बात कही। गुरुवार को समझौता के रूप में तय धनराशि को लेने गया तो नर्सिंग होम संचालक गालीगलौज करने लगा और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसीएमओ डॉ.डीपी आर्य, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल, मलेरिया निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने नर्सिंग होम का मुआयना किया। वहां कोई डॉक्टर, कर्मचारी नहीं मिला। नहीं ही उसका रजिस्ट्रेशन पाया गया। इस पर सीज कर दिया और संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन






-----------------
क्षेत्र में नर्सिंग होम, विभाग को संचालक का नाम तक नहीं पता

क्षेत्र के मढ़पुरा में संचालित स्काई नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद जांच करने पहुंचे एसीएमओ डॉ. डीपी आर्य ने कहा कि अवैध तरीके से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। जिसका रजिस्ट्रेशन न होने पर सीज कर दिया गया है। नर्सिंग होम संचालक का नाम पता किया जा रहा है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed