फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six thousand cases settled in Lok Adalat

लोक अदालत में निपटाए गए छह हजार वाद

Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six thousand cases settled in Lok Adalat
कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन हुआ। एक दिन में छह हजार से अधिक वाद निपटाए गए। वादों का निस्तारण सुलह समझौते व जुर्माना वसूल कर किया गया।
विज्ञापन

जिला जज विरजेंद्र कुमार सिंह ने लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। परिवार न्यायालय कन्नौज में प्रधान न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने 15 मामले निस्तारित किए। करीब 973000 रुपये भरण पोषण दिलाया गया। चार वादों में पति-पत्नी के मध्य सुलह कराकर साथ रहने के लिए विदा किया गया। जिला न्यायालय में निस्तारण के लिए 11777 वाद प्रस्तुत किए गए थे। सुलह समझौते के आधार पर 4706 वाद निस्तारित कर 11928000 रुपये प्रतिकर के रूप में, 4030002.64 रुपये उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, 2873146 रुपये जर वापसी के साथ आदेशित हुए। फौजदारी न्यायालयों में अर्थदंड के रूप में 738910 रुपये वसूल किए गए। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर 37008 वाद प्रस्तुत किये गए। इनमें से सुलह समझौते के आधार पर 27476 वाद निस्तारित किए गए। राजस्व परिषद के पोर्टल पर राजस्व न्यायालय ने 1223 वाद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 1223 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

शशि मौली तिवारी, विश्वंभर प्रसाद, सतेंद्र कुमार प्रधान, आनंद प्रकाश, आदेश नैन, मुकेश कुमार सिंह, गीता सिंह, शिव कुमार तिवारी, धरम वीर सिंह, शांभवी यादव, शिल्पी चौहान, नितिका राजन, अंकित वर्मा, शालिनी विधेय, मीनल वर्मा, विकास वर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, रोहित सोनी, अरुणा सिंह ने प्रतिभाग किया। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ से दीपेंद्र कुमार गुप्ता, अभिनय सिंह, पारस यादव के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कलक्ट्रेट एवं तहसील स्तर पर भी लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed