फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six people had dengue symptoms

छह लोगों में डेंगू के लक्षण मिले

Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 14 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six people had dengue symptoms
बीमार राखी। - फोटो : अमर उजाला
मढ़पुरा में गांव में फैले संक्र मण के एक युवक की मौत हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर बना हुआ है। गांव में अभी तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद, सैफई, कानपुर, छिबरामऊ जाना पड़ रहा है। गांव में छह बीमारों में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते मढ़पुरा गांव में वायरल फैला हुआ है। इससे करीब आधा सैकड़ा  लोग संक्रमण की चपेट में हैं।
विज्ञापन


संक्रमण की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक सोनू की बीते दिन मौत हो गई थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य  टीम भेजने की जहमत तक नहीं उठाई है। वहीं ग्रामीण प्राइवेट तौर पर चिकित्सकों के पास से इलाज कराने पर मजबूर हो रहे हैं।  गांव में छह लोगों में डेंगू जैसे लक्षण मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीमारी फैलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांव में नहीं पहुंचा है। गांव में संक्रमण फैलने के बाद गांव प्रधान सरला देवी ने सफाई नहीं कराई है। गांव में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। गालियों व नालियों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। मढ़पुरा गांव में फैले संक्रमण के  चलते करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इसमें नीलम शुक्ला, छोटे पाठक , लाल जी दुबे, शिवम, शिवानी, आशा देवी को प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों ने डेंगू जैसे लक्षण होने बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग टीम के न पहुंचने से शिवम व शिवानी का इलाज सैफई में, आशा देवी व लालजी दुबे का इलाज कानपुर, छोटू पाठक व नीलम का इलाज छिबरामऊ में चल रहा है। चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ के डा. जेपी सलोनिया ने बताया कि मढ़पुरा में संक्रमण फैलने की जानकारी है। टीम को सूचित भी कर दिया गया था लेकिन बकरीद की छुट्टी होने पर गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं जा सकी है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों को दवा वितरण कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed