फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   short circuit in buildings' third floor

शार्ट सर्किट से इमारत की तीसरी मंजिल में लगी आग

Sat, 07 Jul 2018 11:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
 short circuit in buildings' third floor
शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में मोहम्मद अली पार्क के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में मोहम्मद शुजा और उनके छोटे भाई अशहर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम अचानक शार्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी से इमारत की तीसरे मंजिल पर स्थित बेडरूम में आग लग गई। दोनों भाइयों परिवार निचले तल पर था। इसलिए किसी को आग लगने का पता नहीं चला। पड़ोसियों ने शोर मचाने पर शुजा की पत्नी और मां इशरत जहां को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


इससे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे चीखते हुए घर के बाहर आ गए। पडोसियों ने उन लोगों को अपने घर में शरण दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने कंट्रोल रूम की सूचना दी। फजलगंज फायर स्टेशन के अफसर पीआर सरोज अपनी टीम और चमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


संकरी गलियां होने की वजह से दमकल की एक गाड़ी ही मौके तक पहुंच सकी। दूसरी गाड़ी को मोहम्मद अली पार्क के पास खड़ी करके पाइप के सहारे पानी इमारत की तीसरी मंजिल तक पहुंचाया। फायर कर्मी करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। एफएसओ पीआर सरोज ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। नुकसान का सही आंकलन नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed