फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shock to teachers seeking transfer

Kannauj News: तबादला चाहने वाले शिक्षकों को झटका

Fri, 07 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 07 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shock to teachers seeking transfer
कन्नौज। शासन स्तर से अंतरजनपदीय तबादला का आदेश के बाद अपने-अपने पसंद के जिलों में जाने के लिए आवेदन करने वाले कई शिक्षकों को झटका लगा है। सत्यापन के दौरान मानक से अलग होने पर उनके आवेदन फेल हो गए हैं। इसमें अलग-अलग वजह बताकर तबादला चाहने वालों का तर्क भी मानक के मुताबिक नहीं मिला। न तो बीमारी का बहाना काम आया न ही पति या पत्नी का सरकारी नौकरी में होने की बात मानक में खरी उतरी।
विज्ञापन


अंतरजनपदीय तबादला के तहत जिले से 269 शिक्षकों ने आवेदन किया है। उनमें से 101 शिक्षकों को बिना भारांक होने की वजह कर उनका सत्यापन नहीं किया गया। इसमें 40 शिक्षकों का तबादला हो चुका है जबकि41 लोगों का तबादला कोर्ट के आदेश पर रोका जा चुका है। बचे हुए 20 शिक्षकों के आवेदन की जांच की जा रही है। इसके अलावा भारांक श्रेणी में 70 आवेदन बचे हैं। शुक्रवार को उन सभी के आवेदन की विकास भवन सभागार में पड़ताल की गई। उसमें से 13 ऐसे आवेदन थे, जिसमें अपनी बीमारी या परिजनों के आसाध्य रोग से पीड़ित होने की बात कही गई थी। जांच के दौरान मेडिकल टीम ने उन 13 में से सिर्फ तीन ही आवेदन को सही पाया, बाकी 10 को निरस्त कर दिया। इसके अलावा 16 ऐसे आवेदन थे, जिसमें महिला शिक्षक के पति दूसरे विभागों में तैनात रहे। सत्यापन के दौरान उन 16 में से 12 आवेदन निरस्त हो गए। चार को ही पात्र माना गया। इसके 41 ऐसे आवेदन थे, जिसमें पति और पत्नी दोनों ही बेसिक शिक्षा विभाग में हैं, लेकिन तैनाती अलग-अलग जनपदों में है। ऐसे सभी आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


9999999999999999
इस टीम ने जांचे दस्तावेज
विकास भवन के सभागार में दस्तावेजों की जांच प्रशासन की ओर से गठित टीम की मौजूदगी में हुआ। जिसमें अध्यक्ष के रूप में सीडीओ आरएन सिंह मौजूद रहे। सचिव के रूप में बीएसए कौस्तुभ सिंह, डीएम से नामित डिप्टी कलक्टर उमाकांत तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु और एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9999999999999999
बीएसए बोले, जांच रिपोर्ट के आधार ही तबादला
इस मामले में बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत ही तबादला चाहने वाले आवेदनों की पड़ताल कराई गई है। जो आवेदन तबादला मानक पर खरे उतरे हैं, उन्हें जल्द ही यहां से रिलीव कर दिया जाएगा। जो आवेदन किसी वजह कर निरस्त किए गए हैं, उन्हें यहां से तबादला नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को हुए सत्यापन की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, उसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed