फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seven lakh rupees withdrawn from fake signature of Panchayat President

Kannauj News: पंचायत अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर से निकाले गए सात लाख रुपये

Sat, 20 Jan 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 20 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees withdrawn from fake signature of Panchayat President
तिर्वा। नगर पंचायत के राज्यवित्त खाते से अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सात लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम तिर्वा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्य के लिए धनराशि दी जाती है। जिससे नगर पंचायत अपने क्षेत्र में विकास समेत कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान कर सके। नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली गुप्ता ने दो दिन पहले डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत के राज्यवित्त खाते से उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर करीब सात लाख रुपये निकाल लिए गए। यह रकम गोशाला के नाम पर निकाली गई।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धन की निकासी की गई है। डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर जांच तिर्वा एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने बताया कि किसी ने अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर गोशाला के नाम पर सात लाख रुपये निकाल लिए हैं। जिसकी शिकायत डीएम से की गई। ईओ उमेश कुमार ने बताया कि जो रुपये निकले हैं, उस चेक पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। एसडीएम पवन कुमार मीणा ने बताया कि नगर पंचायत के अभिलेखों की जांच की जाएगी। हस्ताक्षरों का मिलान कराया जाएगा। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed