{"_id":"5c5b2687bdec224c974d0bb1","slug":"server-of-arto-stalled-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ का सर्वर दो दिन से ठप, भटके वाहन स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ का सर्वर दो दिन से ठप, भटके वाहन स्वामी
Wed, 06 Feb 2019 11:55 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ में दो दिन से सर्वर खराब होने से मोबाइल नेटवर्क से काम करते बाबू।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ में दो दिनों से सर्वर फेल होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। लाइसेंस समेत अन्य काम लेकर आने वाले लोगों को वापस होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी ने बीएसएनएल को पत्र भेज कर सर्वर ठीक कराने के लिए कहा है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
एआरटीओ कार्यालय सर्वर की समस्या से जूझ रहा है। दो दिन से नेटवर्क समस्या बनी हुई है। इससे यहां आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। नेटवर्क समस्या को लेकर पकड़े गए ट्रक को छुड़वाने आए व्यक्ति ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से शिकायत की है। डीएम ने इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार झा से जानकारी ली। डीएम ने इस संबंध में शिकायती पत्र खुद मांगा है। नेट की समस्या के चलते दो दिनों से लाखों रुपये का काम प्रभावित हो चुका है। बाबू पूरे दिन नेटवर्क की समस्या के चलते मोबाइल लगाकर जरूरी काम करते दिखे। इस संबंध में लाइसेंस बनवाने आए प्रदीप कुमार का कहना था कि दो दिनों से वह कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण शाम को निराश होकर लौटना पड़ता है। रावेंद्र कुमार का कहना है कि वह बाइक को ट्रांसफर कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कार्यालय में सर्वर खराब होने की बात कह कर मना किया जा रहा है। एआरटीओ संजय कुमार झा का कहना है कि सर्वर खराब होने की शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों को लिखित रूप में दी जा चुकी है। इस के बाद भी ठीक नहीं किया गया है। मामले की जानकारी डीएम को भी दी गई है।