{"_id":"5cdefe58bdec22074563471f","slug":"send-a-car-for-sale-on-whatsapp-34-thousand-cheats","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर कार बिक्री का विज्ञापन भेजा, 34 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्स एप पर कार बिक्री का विज्ञापन भेजा, 34 हजार ठगे
Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
प्रतीक दुबे
kannauj
kannauj
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। युवक ने व्हाट्स एप पर कार बिक्री का विज्ञापन भेजकर बैंक खाते में 34 हजार रुपये डलवा लिए। उसने न कार भेजी, न ही रुपये वापस किए। मामले की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। ठगी करने वाले ने व्हाट्स एप की डीपी में सेना की वर्दी पहने जवान की फोटो लगा रखी है।
शहर के मोहल्ला छिपट्टी निवासी उमंग जैन के व्हाट्स एप पर एक व्यक्ति ने कार बिक्री का विज्ञापन भेजा। उसने खुद को सेना में जवान बताया। उसने कार बेचने की पेशकश की। अपना नाम रक्षपाल बताया। व्हाट्स एप की डीपी पर सेना की वर्दी में फोटो लगी होने से उमंग जैन ने भरोसा कर लिया। इस दौरान उसने कहा कि यदि कार पसंद हो तो वह ट्रांसपोर्ट से कार को भेज देगा। इसके लिए 96 सौ रुपये उसके खाते में डालने होंगे। वह बिल्टी नंबर भेज देगा। उमंग ने 96 सौ रुपये उसके खाते में भेज दिए। उसने कहा कि यदि कार पसंद न हुई तो पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। कुछ समय के बाद उसने फोन कर बताया कि उसके जीपीएस ट्रेकिंग में दिक्कत आ रही है। इससे 24 हजार 300 रुपये उसके खाते में भेज दें। उमंग ने यह पैसे भी भेज दिए। दूसरे दिन कहा कि वह 5 हजार रुपये खाते में और भेजे। शक होने पर उमंग ने फोन कर गाड़ी लेने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगे। तब से युवक कभी फोन उठाता है तो कभी कोई बात नहीं करता। कहता है कि वह गूगल एप पर पैसे भेज रहा है। पैसे अब तक नहीं भेजे। उमंग ने बताया कि वह अकेले ठगी का शिकार नहीं हैं। युवक कई अन्य लोगों को भी कार बेचने की बात कह कर ठग चुका है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन