फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Security guard dies after falling in drain, liquor bottle recovered from pocket

नाले में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, जेब से बरामद हुईं शराब की शीशी

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Security guard dies after falling in drain, liquor bottle recovered from pocket
इंदरगढ़(कन्नौज)। नाले में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी उदयवीर(36) पलवल(हरियाणा) में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार सुबह दिल्ली से रोडवेज बस से घर आ रहे थे। इंदरगढ़ कस्बे में सुबह उतर गए। बड़े भाई श्रीनिवास भी साथ थे। श्रीनिवास ने बताया कि भाई ने कहा कि तुम घर चलो, हम बहनोई से मिलकर आते हैं। इससे वह चले गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद उदयवीर ने शराब पी। नशे में सड़क किनारे नाले में गिर गए। बाहर निकालकर मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में शराब की दो छोटी शीशी मिली हैं। कालेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed