फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sau Shaiya Hospital got doctors for eye, nose, ear, throat and dental diseases.

Kannauj News: सौ शैया अस्पताल को आंख, नाक,कान, गला और दंत रोग के डॉक्टर मिले

Sat, 14 Sep 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sau Shaiya Hospital got doctors for eye, nose, ear, throat and dental diseases.
छिबरामऊ। आधुनिक सुविधाओं से युक्त सौ शैया अस्पताल पिछले कई सालों से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था। प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की कमी को दूर करते हुए चार नए चिकित्सकों को नियुक्ति दी है। इनमें से दंत रोग विशेषज्ञ एक सप्ताह पहले ज्वाइन कर चुकी है।
विज्ञापन



दिसंबर 2016 में 4597.54 लाख रुपये की लागत से सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय का शुभारंभ हुआ था। चिकित्सालय निर्माण के बाद यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, ईएनटी (नाक, कान, गला रोग), आंख, हड्डी रोग, फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, आईसीयू, निश्चेतक, आईसीयू वेंटीलेटर, सर्जरी, रेडियोलॉजिस्ट, ओटी, डेंटल, सर्जन, चेस्ट फिजीशियन सहित कई विभागों का संचालन स्वीकृत हुआ था। कई सालों तक अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य निदेशालय ने यहां निश्चेतक डाॅ. शशिप्रभा शंखवार, नेत्र सर्जन डाॅ. अविनाश गुप्ता, ईएनटी (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) डाॅ. धीरेंद्र प्रताप अहिरवार व दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोनिका कटियार को तैनाती दी है। इनमें डाॅ. मोनिका कटियार ज्वाइन कर चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले चेस्ट फिजीशियन के रूप में यहां डाॅ. संतोष कुमार मिश्रा पहले ही कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जबकि सर्जन के रूप में सीएमएस सुनील कुमार सिंह सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेस्ट फिजीशियन के आने से दमा समेत सीने से संबंधित कई गंभीर समस्याओं से संबंधित मरीजों की भीड़ अस्पताल में जुटनी शुरू हो गई है। साथ ही हाइड्रोशील व हार्निया के ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। शेष अन्य सभी चिकित्सकों के ज्वाइनिंग लेने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed