{"_id":"602c0f218ebc3ee9356bf60c","slug":"sarasvatee-se-sukh-samrddhi-kee-kaamana-kee-kannauj-news-knp6122847181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती से सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती से सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर्व पर शहर के माया देवी इंटर कालेज में हवन में आहुति देते शिक्षक व छात्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में वसंत पंचमी पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और घरों में पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती से सुख-समृद्धि की कामना की गई। गंगा स्नान भी किया गया।
मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व पर दाईपुर, दुरजनापुर, जलेसर, चियासर गंगा घाट पर लोगों ने स्नान किया। इसके बाद पूजा-अर्चना की। शहर के माया देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल ने हवन कराया। कन्नौज पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य स्वाती दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। मीना देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने बताया कि माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है। इसी तरह मंदिरों, घरों और शहर के शीतगृहों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। शहर के जेपीएस इंटर कालेज में प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर वसंत पंचमी मनाई। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। छात्र-छात्राओं ने गुरुओं से आशीर्वाद लिया। वसंत पंचमी पर लोगों ने पीले कपड़े धारण किए।
तिर्वा में फूलों की दुकान पर भीड़ रही
तिर्वा। वसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की पूजा की गई। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां दीं। प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने छात्रों को बताया कि वसंतोत्सव नवीन ऋतु के आगमन का सूचक है। इस दिन से होली के गाने प्रारंभ हो जाते हैं। पर्व को लेकर सुबह से फूलों की दुकान पर भीड़ रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्र, कौशल किशोर, रामप्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
स्कूलों में हुआ मां सरस्वती का पूजन
तालग्राम। शिक्षण संस्थानों में हवन-पूजन कर वसंत पंचमी मनाई गई। ताहपुर के सेंट वीएनसी पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन हुआ। ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी भवानीसराय में भी आयोजन हुए। यहां विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, प्रधानाचार्या सुमन यादव, शोभा मिश्रा, आदित्य, उदयनारायन मिश्रा, सुनील कुमार त्रिपाठी आदि रहे। (संवाद)