फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sanvida lainamain kee karant se maut

संविदा लाइनमैन की करंट से मौत

Tue, 07 May 2019 12:48 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 07 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
sanvida lainamain kee karant se maut
अस्पताल में गमगीन बैठे मृतक के पिता व अन्य ग्रामीण। - फोटो : amarujala
कसावा चौकी क्षेत्र के नगला तालपार में शटडाउन लेकर पोल पर तार जोड़ रहा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बटेला गांव निवासी हेतराम शाक्य का बेटा सुरजीत (35) बहवलपुर उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे नगला तालपार गांव में योगेश चंद्र के खेत में एचटी लाइन का तार टूट गया। ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन सुरजीत वहां पहुंचा। शटडाउन लेकर वह पोल पर चढ़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसने एक पोल पर तार जोड़ दिया। दूसरे पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय बिना शटडाउन वापस लिए हाईटेंशन लाइन चालू हो गई। वह करंट की चपेट में आ गया। शरीर से आग का गोला फूट पड़ा। वह नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे के 20 मिनट बाद बंद हुई आपूर्ति
नगला तालपार के शिशुपाल और सुधीर ने बताया कि जब संविदा लाइनमैन पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, उस समय वह दोनों वहां मौजूद थे। करंट लगते ही सुरजीत नीचे गिर गया। उन लोगों ने विद्युत विभाग में फोन कर आपूर्ति बंद करने की बात कही। विभाग की लापरवाही से करीब 20 मिनट बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संविदा लाइनमैन सुरजीत (35) की मौत से उसके बच्चों नीतू (16) निशा (11), भानू (8) और अंशू (6) के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद मृतक के बच्चों और पत्नी संगीता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।


जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
 बटेला गांव निवासी हेतराम पुत्र लालमन ने बहवलपुर फीडर के जेई विद्यासागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पुत्र सुरजीत विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। छह मई की सुबह साढ़े नौ बजे पुत्र नगला तालपार कसावा में जेई विद्यासागर के निर्देशन में लाइन की मरम्मत कर रहा था। बहवलपुर फीडर से अनिरुद्ध उर्फ गुड्डू द्वारा शटडाउन लिया  गया था। कार्य पूरा होने से पहले ही जेई विद्यासागर एवं अन्य कर्मचारियों ने विद्युत लाइन चालू कर दी। पुत्र करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पुत्र की जेई विद्यासागर व अन्य कर्मचारियों की लापरवाही से मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed