{"_id":"6480c6cf7255d3066a075789","slug":"salesman-of-country-liquor-contract-was-beaten-chain-and-ring-missing-kannauj-news-c-12-1-275033-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: देशी शराब ठेका के सेल्समैन को पिटाई, जंजीर व अंगूठी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: देशी शराब ठेका के सेल्समैन को पिटाई, जंजीर व अंगूठी गायब
Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिंकदरपुर स्थित देशी शराब ठेके पर कुछ युवकों ने गालीगलौज करते हुए सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोप है कि विवाद में सेल्समैन की जंजीर व अंगूठी गायब हो गई। आसपास के लोगों के आ जाने पर यह युवक धमकियां देते हुए चले गए। विवाद के पीछे ठेके पर कार्यरत दूसरे साथी के साथी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
जनपद उन्नाव के थाना आसीवन निवासी नंदकिशोर जायसवाल ने बताया कि वह सिकंदरपुर स्थित देशी शराब ठेके पर सेल्समैन के पद पर काम करते हैं। बुधवार को सिकंदरपुर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी दो युवक ठेके पर आए और गालीगलौज करते हुए धमकियां देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे ठेके के बाहर सड़क पर खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। विवाद में उसकी जंजीर व अंगूठी गायब हो गई। विवाद होता देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर यह दोनों युवक धमकियां देते हुए भाग गए। इस संबंध कोतवाल अजय कुमार पाठक का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, जांच में मामला कहासुनी का पाया गया। जेवरात खोने या मारपीट जैसे कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच चल रही है।