{"_id":"a6a9916fa6056c58ac84ee0c5f3d0004","slug":"safari-and-two-injured-in-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बमरौली के समीप सफारी गाड़ी और बाइक
विज्ञापन
की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी छोड़कर
चालक फरार हो गया। वहीं गाड़ी मालिक और घायलों के बीच नोकझोंक भी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी भूरा (28) पुत्र लालाराम अपने ही गांव के जोगेंद्र (30) पुत्र करन सिंह के साथ बाइक से छिबरामऊ से घर लौट रहे थे। तभी छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर रविवार अपराह्न चार बजे सामने से आ रही सफारी गाड़ी ने बमरौली के ब्रह्मदेव स्थान के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पर तब तक चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। वहीं सफारी गाड़ी मालिक राहुल निवासी छिबरामऊ भी मौके पर पहुंच गए।
इसी बीच राहुल का घायलों और उनके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आई और भोजापुर गांव निवासी घायल के परिजन सफारी गाड़ी को कब्जे में लेकर गांव ले आए। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंच गए थे।