{"_id":"62e817bc1180c5430717ba26","slug":"rupees-kannauj-bank-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7107052116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मजदूर के खाते में 31 अरब रुपये आने का मिला संदेश, जांच की तो मिली केवल इतनी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मजदूर के खाते में 31 अरब रुपये आने का मिला संदेश, जांच की तो मिली केवल इतनी रकम
Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मजदूर के खाते में 31 अरब रुपये होने का संदेश मिला। खाते की जांच की गई तो सिर्फ 126 रुपये ही निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिहारी लाल शाक्य राजस्थान में ईंट पथाई का काम करते हैं। इन दिनों वे गांव आए हैं। रविवार को उसने गांव में स्थित जनसेवा केंद्र से अपने जनधन खाते से सौ रुपये निकाले। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया।
विज्ञापन
इसमें खाते में 27,07,85,13,894 रुपये जमा बताए गए। सोमवार को उसने फिर से खाता चेक कराया तो इसमें 31,07,49,45,625 रुपये जमा होने की जानकारी दी गई। इससे इलाके में चर्चाएं होने लगीं। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने बताया कि खाते की जांच की गई। इसमें सिर्फ 126 रुपये हैं। पिछले लगभग तीन माह से इस खाते में कोई रुपया जमा नहीं हुआ है। एलडीएम ने अपील की है कि इस तरह के संदेशों के जरिये ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। ऐसा कुछ पता चलने पर संबंधित बैंक शाखा में जाकर जानकारी जरूर करें।
विज्ञापन