{"_id":"62dd933c0b9c956545570252","slug":"road-plan-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7092921128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज-हरदोई मार्ग पर आज बड़े वाहनों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज-हरदोई मार्ग पर आज बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
विज्ञापन
कन्नौज। सावन के सोमवार को लेकर प्रशासन ने हरदोई-कन्नौज मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। इस मार्ग पर सिर्फ श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। हरदोई आने जाने के लिए बड़े वाहनों को जीटी रोड पर बिल्हौर-मल्लावां से गुजारा जाएगा।
रविवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल, सोमवार को महादेवी गंगा घाट पर स्नानार्थियों और कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी। इसको लेकर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए महादेवी गंगा घाट पर पेट्रोल पंप के सामने और नीलमत्था के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई।
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने गंगा घाट पर कटान और गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने रूट डायवर्जन, ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए हैं।