फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   road

बाजार में खड़े वाहनों का होगा ई-चालान

Mon, 25 Nov 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
road
छिबरामऊ। अतिक्रमण से जूझ रहे नगर के लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अब बाजार में खड़े भारी वाहनो व चार पहिया वाहनों का ई-चालान किया जाएगा। नगर पालिका, व्यापारी व पुलिस प्रशासन मिलकर सड़क के दोनों ओर पीली लाइनें खीची जाएंगी। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि बाजार में खड़े वाहनों की फोटो खींची जाएगी और चालान किया जाएगा। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि शीघ्र ही ई-रिक्शा पर नंबर डालने के लिए बोर्ड की बैठक होगी। नगर में ई-रिक्शा के पंजीकरण कराए जाएंगे। बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। व्यापारी नेता नरेश वर्मा ने फुटपाथ पर कब्जा का मुद्दा उठाया। नगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा पेंटर ने कहा कि पीस कमेटी के सदस्यों का पुलिस को सम्मान करना चाहिए। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सही बात को सुनकर पुलिस को उसका निराकरण करना चाहिए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमर फारुख बंटी ने कहा कि अतिक्रमण के लिए व्यापारियों को जागरुक होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल रोड पर अतिक्रमण की समस्या को भी उठाया। सपा नेता मो. कामरान ने कहा कि अतिक्रमण अभियान में पक्षपात नहीं होना चाहिए तथा गरीबों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने व्यापारियों से अपनी दुकानों के सामने बल्व लगाने व सक्षम व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की अपील की। इस दौरान शैलेंद्र सिंह गौर, दिलीप गुप्ता, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास त्रिवेदी, सभासद अक्कू भदौरिया, शब्बीर खां सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed