फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Resolve to save life by worshiping Mother Goddess

Kannauj News: देवी मां की आराधना संग जीवन बचाने का संकल्प

Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Resolve to save life by worshiping Mother Goddess
कन्नौज। समाज को कुछ देने, पीड़ित-असहाय, जरूरतमंदों की सेवा की साेच रखने वाले कभी वक्त और मुहूर्त नहीं देखते। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को शहर के बीचों-बीच हिस्से में सजे सन्मार्ग दुर्गा पंडाल में देखने को मिला। देवी मां कि भक्ति के बीच दूसरों की जिंदगी को सींचने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खून का खजाना लुटाते हुए 44 रक्तदाता महादानी बने।
विज्ञापन


सन्मार्ग सेवा समिति की ओर से बुधवार को दुर्गा पूजा पंडाल में लगे रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी सीएमओ डॉ. एके जाटव पहुंचे। उन्होंने एसीएमओ डाॅ. ओपी गौतम, डॉ. ब्रजेश शुक्ला के साथ फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में कुल 44 सदस्यों ने रक्तदान किया। प्रभारी सीएमओ ने कहा रक्तदान महादान होता है।
विज्ञापन

सन्मार्ग समिति के सदस्यों की ओर से पंडाल में रक्तदान करना समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। यह सोच समिति के सदस्यों का काफी सराहनीय है। सुबह से शुरू हुआ शिविर दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रविनेन्द्र शुक्ला और अमित मिश्रा ने कहा कि उनके लिए आस्था और पूजा जितना महत्व रखती है उतनी ही समाज के प्रति जिम्मेदारी है।सभी को आगे आकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना चाहिए।

इस दौरान सर्वेश दुबे, आनंद दुबे, राम सुमिरन शुक्ला, जवाहर लाल सैनी, शैलेंद्र त्रिपाठी, मिलन शुक्ला, प्रथम गुप्ता, अतुल कुशवाहा, मनोज अग्निहोत्री, पुनीत पांडेय के साथ ब्लड बैंक से डॉ विभांशु चतुर्वेदी ,सुनील पाठक, मिथलेश, प्रमेश पांडेय, गोविंद मिश्रा, संदीप कुमार, साफी, अचल यादव, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed