{"_id":"2dabac0b6b6d3a5915deed463f2ef8a5","slug":"reprimand-imposed-on-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली पर लगाई फटकार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका द्वारा लक्ष्य से बहुत कम वसूली करने वाले
विज्ञापन
लापरवाह पालिकाकर्मियों को एडीएम ने फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शतप्रतिशत वसूली नहीं होती तो
कर्मियों के वेतन रोक दिए जाएंगे।
शुक्रवार को पालिका के प्रभारी ईओ/ एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पालिकाकर्मियों की बैठक लेते हुए वसूली की समीक्षा की। लक्ष्य से कम वसूली होने पर लापरवाह कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने 12 कर्मियों को नोटिस जारी किए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत वसूली नहीं होती तो वेतन रोक दिए जाएंगे।
ज्ञात हो कि पालिका में जल कर, भवन कर, जल मूल्य और लाइसेंस शुल्क के बकाए वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जो 31 जनवरी तक पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। एसडीएम ने कर्मियों को निर्देश दिए वसूली कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने लोगों से बकाया जमा करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक साल से बड़े बकाएदारों का बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी।