{"_id":"643af228af1bf2e8b70320e4","slug":"report-police-woman-kannauj-news-kannauj-news-c-12-1-182227-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: न्यायालय के आदेश पर बहन की हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: न्यायालय के आदेश पर बहन की हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 16 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र के बमरौली निवासी हिमालय तिवारी ने सदर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि चचेरी बहन सपना की शादी सदर कोतवाली के सरायमीरा निवासी सूरज के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। दो साल बाद सूरज की हादसे में मौत हो गई। हिमालय बहन सपना को घर बुलाना चाहता है। जब वह बहन के सुसराल गया तो अनमोल, विनोद कुमार, शशी, प्रदीप और सुधा गालीगलौज करने लगे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि बहन का बच्चा विनोद के पास है, लेकिन बहन सपना गायब है। उसने आशंका जताई है कि या तो सपना कि हत्या कर दी गई या फिर उसे ब्रिकी कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह कर कहना है कि कोर्ट आदेश पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। संवाद
-- -- -- --
मेड़ तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव के रहने वाली यासमीन ने गांव के ही अख्तर, शिब्बू, सिराज और सरताज पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि एक जनवरी 2023 की शाम सात बजे वह घर के दरवाजे पर थी। तभी आरोपित आए और मेड़ तोड़ने के विवाद को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। संवाद