{"_id":"614f70e08ebc3efd11439e6a","slug":"report-filed-on-fraud-notice-to-eight-clinic-operators-kannauj-news-knp6544680167","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज, आठ क्लीनिक संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज, आठ क्लीनिक संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक चलाते मिले आठ झोलाछाप को एसीएमओ ने नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में डिग्री व रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए कहा गया है। डिग्री न दिखाने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। वहीं एक के खिलाफ विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जिले में झोलाछाप के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजापुर नादेमऊ में वीएन सिंह, क्षेत्रपाल, नादेमऊ में अर्जुन मंडल, इंदरगढ़ में दिनेश पॉली क्लीनिक के संचालक अमरेश कुमार, इंदरगढ़ में योगेश चिकित्सालय के वाईसी मिश्रा, लायन सिंह, संध्या राजपूत, सकरावा रोड सौरिख में ज्योति क्लीनिक संचालक हरनाम सिंह को नोटिस दिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर डिग्री के सभी कागजात और सीएमओ कार्यालय में कराया गया रजिस्ट्रेशन लेकर पहुंचें। सीएमओ कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो झोलाछाप क्लीनिक संचालक मानते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह की छापेमारी में विशुनगढ़ में शिव मेडिकल स्टोर के निकट बनी दुकान में चिकित्सीय कार्य करते मिले सर्वेश कुमार यादव को 13 सितंबर को नोटिस दिया गया था। वह कागजात लेकर नहीं पहुंचे। इस पर उनके खिलाफ विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।