फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Reflexes would end corruption

सजगता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Reflexes would end corruption

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा

विज्ञापन
माता-पिता और शिक्षक यदि सजग हो जाएं तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। ये बाते प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही यूनिफार्म भी वितरित की।

उन्होंने कहा मानव होना भाग्य है तो शिक्षक होना सौभाग्य है। उत्तम प्रदेश के लिए उत्तम शिक्षा होनी चाहिए। इसके लिए सभी का चाहिए कि प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को उत्तम बनाया जाए।

कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल, जीआईसी उमर्दा के प्रवक्ता डॉ. अजय यादव, प्रवक्ता सुरजीत यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भारत सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया।

प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने आभार व्यक्त। सुरेश शास्त्री के संचालन में हुए कार्यक्रम में चंद्रलता त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, शैलेंद्र दुबे, सतेंद्र यादव, श्यामवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, कमल यादव, अमर सिंह राठौर, मीरा राठौर, राजपाल शाक्य, शैलेश मिश्रा, लक्ष्मीदीप तिवारी, प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed