{"_id":"6813b9b3c3ce9549ab0458f6","slug":"recruitment-of-roadways-drivers-on-8th-kannauj-news-c-214-1-knj1005-129442-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोडवेज चालकों की भर्ती आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोडवेज चालकों की भर्ती आठ को
विज्ञापन
कन्नौज। परिवहन विभाग में लगातार रोडवेज बसों की बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए कन्नौज डिपो में आठ मई को चालकों को भर्ती की जाएगी। डिपो को 60 चालकों की भर्ती का लक्ष्य दिया गया है। चालकों की भर्ती के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एआरएम समेत चार लोगों को शामिल किया गया है।
कन्नौज डिपो में 83 रोडवेज बसें हो गई है और आने वाले समय में रोडवेज बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान समय में डिपो में चालकों की कमी नहीं है पर आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ने पर चालकों की आवश्यकता होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। डिपो की ओर से चालकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए 60 चालकों की भर्ती का लक्ष्य दिया गया है। आठ मई को चालकों की भर्ती के लिए प्रथम टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष एआरएम रोहिताश कुमार को बनाया गया है। इनके अलावा तीन सदस्य भी शामिल किए गए हैं। चालकों को कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही चालक की आयु 23 साल छह माह से अधिक होनी चाहिए। चालक के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस हो, जो कम से कम दो साल पुराना हो। एआरएम ने बताया कि कन्नौज डिपो में आठ मई को बस चालकों की भर्ती होगी।