{"_id":"653d59372b60821d1c0a7ac4","slug":"ravana-the-symbol-of-evil-turns-to-ashes-in-three-minutes-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4760-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुराई का प्रतीक रावण तीन मिनट में राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुराई का प्रतीक रावण तीन मिनट में राख
Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में दशानन के पुतले का दहन शरद पूर्णिमा को संपन्न हो गया। शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस इंटर कॉलेज मैदान पर श्रीराम की सेना के साथ रावण का युद्ध हुआ। श्रीराम के तीर चलाते ही 30 फीट का रावण का पुतला धू-धू कर जलकर तीन मिनट में राख हो गया। पुलता दहन होते ही जय श्रीराम के नारे गुंजायमान होने लगे। रावण दहन देखने के लिए शहर के अलावा के आसपास गांव से खूब भीड़ पहुंची। रंग-बिरंगी आतिशबाजी का लुत्फ लेने के लिए आसपास घर की छतों पर भी भीड़ जुटी रही।
इत्रनगरी में शनिवार की रात रावण पुतला दहन और श्रीराम-रावण युद्ध की लीला के मंचन के चलते रौनक रही। शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही रामलीला में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। दोनों की सेनाओं में जमकर तलवार बाजी हुई। एक-दूसरे को ललकारते हुए भगवान श्रीराम ने रावण से युद्ध किया। युद्ध में दशानन के धराशाई होते ही मैदान में खड़े रावण के प्रतीक के रूप में पुतले को आग लगाई गई। तेज धमाकों के साथ रावण के पुतले से आतिशबाजी भी छूटी। इससे पहले भगवान श्रीराम और हनुमान की वानर सेना ने रावण की सोने की लंका में आग लगाने का भी मंचन किया गया। दोनों मैदानों और आसपास के घरों की छत पर मौजूद भीड़ ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सतरंगी छटाओं से आसमान पट गया। एक के बाद एक कई प्रकार की आतिशबाजी चलाई गई। इस दौरान ग्वाल मैदान में सौरभ मिश्रा, आशू मिश्रा, राहुल मिश्रा, अनुराग तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जबकि एसबीएस इंटर कॉलेज मैदान में काव्य रामायणी राजन अवस्थी, सुशील पांडेय, पवन पांडेय, गोपाल पांडेय सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
बच्चों ने खरीदे धनुष-बाण
रामलीला मैदान के आसपास धनुष-बाण खरीदने के लिए बच्चों की खासी भीड़-भाड़ रही। परिजनों के साथ पहुंचे नन्हें-मुन्नों ने तलवार, गदा, भाला और ढाल की खरीदारी की। इससे पूर्व बच्चों ने रावण दहन के दौरान मैदान में छुटाई गई आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया।