फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rampur Mjila infections, teen's death

रामपुर मझिला में बुखार, किशोर की मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 15 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rampur Mjila infections, teen's death
आर्यन की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विशैनेपुरवा, मढ़पुरा के बाद हसेरन ब्लाक के रामपुर मझिला में संक्रमण फैल गया है। बुधवार को यहां के किशोर की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। गांव में अभी भी दो दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बेखबर है। इधर, शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने बुधवार को गांव में गंदगी देख डीएम को अवगत कराने की बात कही है। क्षेत्र के रामपुर मझिला में फैली गंदगी, गलियों व नालियों में जलभराव लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो एक साल में एक सप्ताह भी सफाई कर्मी नहीं आया है। इधर गांव में गंदगी से फैले संक्रमण के चलते नागेंद्र, शीलू, अनुराधा, विपिन, लवकुश, भोला व रमादेवी समेत अन्य दो दर्जन लोग बीमार हैं। इसी गांव में आर्यन (14) पुत्र विनोद कुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई है। गंदगी से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए बुधवार को शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने गांव पहुंच हकीकत देखी। गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई है। इसके हाथ ही उन्होंने पूरे मामले को डीएम डा. अशोक चंद्रा के संज्ञान में लाने की बात कही है। इस संबंध में स्वास्थ्य कें द्र प्रभारी डा. एके पचौरी ने बताया कि रामपुर मझिला में बीमारी फैलने की जानकारी नहीं है। फिर भी वह शुक्रवार की सुबह गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण व दवा वितरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed