फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   raided in Hotel, take sample

होटल में छापा मारकर भरे सैंपल

Fri, 08 May 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 08 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
raided in Hotel,  take sample
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आलमगीर होटल व किराना मर्चेंट की दुकान पर छापा मारकर तीन सैंपल भरे। इस दौरान गंदगी मिलने पर होटल स्वामी को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सोनकर ने दोपहर बाद मंडी समिति के सामने आलमगीर होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल में गंदगी की भरमार मिली। चारों तरफ मक्खियां भिनभिना रही थीं। फ्रिज भी गंदा पाया गया।
विज्ञापन


 इस पर होटल मालिक अताह हुसैन को अफसरों ने कड़ी चेतावनी दी और कहा कि परिसर की साफ-सफाई रखें। होटल के अंदर भी बेहतर ढंग से सफाई रखें। इस दौरान टीम ने होटल में प्रयोग हो रहे पनीर का नमूना भरा। इसके बाद टीम शहर के मोहल्ला कटरा स्थित सुशील कुमार वैश्य की किराना दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने हींग और नूडल्स का नमूना भरा। दुकान स्वामी से जब उन्होंने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सके। भरे गए सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed