फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raid in search of absconding shooter Ramesh Tomar in Lucknow's Ajit Singh murder case

Ajit Singh Murder Case: शूटर को कानपुर में शरण देने वाले की तलाश, पूर्वांचल के एक माफिया का नाम आया सामने

Mon, 15 Feb 2021 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Raid in search of absconding shooter Ramesh Tomar in Lucknow's Ajit Singh murder case
अजीत सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर रमेश तोमर को कानपुर में शरण देने वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। घटना के बाद से आरोपी कानपुर में छुपा था। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस टीम ने कानपुर में दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


इधर लखनऊ पुलिस ने सोमवार को उसके साथी मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डाक्टर को मुठभेड़ में मार गिराया। अजीत सिंह को मौत के घाट उतारने वाले छह शूटरों में से एक रमेश तोमर भागकर कानपुर आ गया था।
विज्ञापन


उसकी तलाश में शनिवार देर रात एसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने अपनी टीम के साथ शहर में कई जगह छापेमारी की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेश तोमर यहां पर छुपकर रह रहा था इसकी जानकारी एक अज्ञात मोबाइल नंबर को ट्रैक करते वक्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल के एक बड़े माफिया के कुछ गुर्गे कानपुर के बाहरी क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि माफिया के गुर्गों ने  ही रमेश तोमर को शरण दी होगी। इनके पकड़े जाने के बाद और तथ्यों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed