फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   put paid to the preparations

धरी रह गई तैयारियां, नहीं पहुंचे सीएम

Tue, 30 Dec 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 30 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
put paid to the preparations
सीएम के आने की खबर लगते ही सोमवार सुबह से ही जिला प्रशासन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुट गया। राजकीय मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के संभावित निरीक्षण को लेकर इमरजेंसी व ओपीडी में सभी डाक्टरों ने ड्यूटी संभाली।
विज्ञापन


मरीजों के बेड पर बिछी चादरें बदली गई। जिला अस्पताल में सीएम के विजिट को लेकर खुद सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएम का काफिला जब सौरिख से तिर्वा की ओर बढ़ा तो अफसरों को लगा कि मुख्यमंत्री कहीं भी जाकर आकस्मिक विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.वीएन त्रिपाठी को संभावित विजिट की सूचना दी गई। इस पर प्राचार्य सुबह नौ बजे से ही व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए। इस दौरान सीएम का काफिला मेडिकल कालेज के गेट पर तो रुका लेकिन वह अंदर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के निरीक्षण की जानकारी पर पूरा स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना दिखा। सीएमओ डा.पीएन बाजपेयी ने अस्पताल परिसर में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर के बाहर व अंदर जहां पर भी गंदगी दिखाई दी सफाई कर्मियों को लगाकर दुरुस्त कराया। सीएम का काफिला जब जिला अस्पताल के बाहर से गुजर गया तो सभी ने राहत की सांस ली।

पाल चौराहे पर लगा सपाइयों का जमघट
मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को लेकर सुबह उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पाल चौराहे पर पहुंच गया। कई घंटों के इंतजार के बाद जब मुख्यमंत्री आए तो पहले मिलने की होड़ में भगदड़ मच गई।

इस दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, पदम भदौरिया, हसीब हसन, बअअन तिवारी, राकेश कठेरिया, जुनैद हसन, धीरज यादव, प्रियेश यादव, राजेस यादव, सहित अन्य मौजूद रहे। उधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी कन्नौज के रुट को ही चुना।

शाम लगभग 5:30 बजे उनका काफिला पाल चौराहे से गुजरा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनको रोककर जोरदार स्वागत किया।

एंबुलेंस पर नहीं लिखा सांसद का नाम
सपा सांसद डिंपल यादव ने मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की एंबुलेंस उपलब्ध कराई। यह एंबुलेंस जिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर खड़ी रहती है, लेकिन इसकी जानकारी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. पीएम यादव को नहीं है।


सोमवार को सीएम का काफिला निकल जाने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह, प्रदेश सचिव ननकू दीक्षित ने एंबुलेंस पर सांसद का नाम न लिखा होने पर नाराजगी जताई। इस पर सीएमएस ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि सांसद ने एंबुलेंस दी है। यदि ऐसा है तो वह जल्द एंबुलेंस पर उनका नाम लिखवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed