फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest

मानदेय की मांग को लेकर नगर पालिका का गेट बंद कर हंगामा

Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest
वेतन न मिलने से नगरपालिका का गेट बंद कर हंगामा करते जलकल कर्मी - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जून माह के मानदेय की मांग को लेकर नगरपालिका के जलकल ठेका कर्मियों ने गुरुवार को अचानक नगरपालिका का गेट बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार के खाते में मानदेय की धनराशि भेजने के बाद गेट खोला। इससे करीब दो घंटे तक नगरपालिका कर्मियों से लेकर किसी काम से आए लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका में ठेकेदारी पर जलकल कर्मी लगाए गए हैं। हर माह इनके खाते में मानदेय की धनराशि भेजी जा रही थी। जून माह की धनराशि नहीं भेजी गई। इसको लेकर गुरुवार को नगरपालिका जलकल कर्मी अपरान्ह नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। मानदेय की मांग की। बताया गया कि अभी तक धनराशि ठेकेदार के खाते में ही नहीं भेजी गई है। इस पर कर्मचारी भड़क गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बल्ली लगाकर नगरपालिका के गेट को बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी मानदेय दिलाने की बात कह रहे थे। जानकारी पर बताया गया कि ईओ एसके गौतम ने ठेकेदार के खाते में कर्मचारियों के मानदेय की धनराशि भेजने के लिए कागजी कोेरम पूरा कर दिया था पर शामिल खाता होने से धनराशि नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक चले हंगामे से जो नगरपालिका कार्यालय के अंदर था वह अंदर और जो बाहर था वह बाहर फंसा रहा। इसी बीच कुछ सभासद नगरपालिका कार्यालय पहुंचे उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इओ एसके गौतम को बुलाकर कर्मचारियों को बताया कि उनके खाते में धनराशि भेजने की कार्रवाई आज हर हाल में कर दी जाएगी।

ठेकेदार के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। शुक्रवार को ठेकेदार उनके खाते में मानदेय की धनराशि हर हाल में भेजेंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर लगाई गई बल्ली हटा कर गेट खोला। तब कार्यालय में फंसे लोग बाहर निकल सके। ईओ ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed