{"_id":"5a22eea24f1c1bb6678bf856","slug":"protea-on-car-etawah-project-director-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, इटावा के परियोजना निदेशक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, इटावा के परियोजना निदेशक घायल
अमर उजाला/कन्नाौज
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती इटावा के परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी।
- फोटो : amar ujala
इटावा से लखनऊ जा रहे परियोजना निदेशक की कार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार की शाम इटावा के परियोजना निदेशक उमाशंकर त्रिपाठी विभागी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख एनसीसी प्लांट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आई कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल परियोजना निदेशक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।