{"_id":"2337993560c59d83064ca8a9a2d6e70a","slug":"press-in-the-construction-pipeline-in-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण में पाइप लाइन दबाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण में पाइप लाइन दबाई, हंगामा
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीरा में जीटी रोड किनारे नाली निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति के लिए निकली पाइप लाइनें दबाकर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में मसाला डालकर दबा दी गईं पाइप लाइनों को बाहर निकाला गया।
सरायमीरा में जीटी रोड किनारे जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेसी नेता अनुज मिश्र कक्का के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिक इकट्ठा हो गए। निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ठेकेदार के खिलाफ हंगामा शुरु दिया। उनका कहना था कि नाली निर्माण के नाम पर पाइप लाइनों को ईंटों के ऊपर मसाला डालकर बंद किया जा रहा है।
ऐसी स्थिति में पाइप में जंग लग जाएगा, जिससे वह क्षतिग्रस्त होगा। मरम्मत करने में भी दिक्कत आएंगी। उन्होंने काम बंद कराते हुए पाइप लाइनों को ठीक करने के लिए कहा। माहौल बिगड़ता देख मिस्त्री व मजदूरों ने पाइप लाइनें बाहर निकालकर व्यवस्थित कीं। गौरतलब है कि दो दिन पहले नाली निर्माण के दौरान घटिया इंट व लगाने व मसाला कम डालने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
सपाइयों ने नाली निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में जिला प्रशासन के आदेश पर सेम ईट लगाए जाने की जांच कराई जा रही है।