फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Preparations incomplete, rejuvenation survey today, CMS saw the arrangements, found flaws in many places

तैयारियां अधूरी, कायाकल्प सर्वे आज, सीएमएस ने देखीं व्यवस्थाएं, कई जगह मिलीं खामियां

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations incomplete, rejuvenation survey today, CMS saw the arrangements, found flaws in many places
ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों से जानकारी लेते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सौ शय्या अस्पताल में कायाकल्प सर्वे आज होगा। अस्पताल प्रशासन की तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं। एक सप्ताह से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटे अस्पताल प्रशासन के प्रयास अभी भी नाकाफी हैं। सर्वे से पहले सीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो कई जगह खामियां मिलीं। सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी।
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल के सीएमएस ने सोमवार को इमरजेंसी, जनरल वार्ड, गायनी, रिसेप्शन के अलावा पहली मंजिल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों से ग्लव्स पहनने, उतारने, हाथ धोने के तरीकों सहित मेडिकल से संबंधित प्रश्न पूछे। अस्पताल में कई जगह गंदगी मिली। इससे उन्होंने सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में आग बुझाने के लिए लगाए गए फायर सिलिंडर एक्सपायर मिले। इमरजेंसी गेट पर गड्ढा था। टूटी हुई खिड़की के अलावा और भी कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्वे टीम में शामिल फतेहपुर के डॉ. विमल चौरसिया, हरदोई के डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, कानपुर के दुर्गेश मिश्रा सौ शय्या अस्पताल का बाहरी मूल्यांकन करेंगे। टीम अस्पताल के नंबरों की लिस्ट लखनऊ में एनआरएचएम विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को लाने के लिए नहीं है व्हील चेयर का इंतजाम
अस्पताल में दिव्यांग या जरूरतमंद मरीजों को इमरजेंसी वार्ड तक लाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल की सभी व्हील चेयर टूट चुकी हैं। परिजनों को रोगी को गोद में लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाना पड़ता है। स्ट्रेचर भी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed