फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pregnant woman's condition worsened in the verandah of the medical college.

Kannauj News: मेडिकल काॅलेज के बरामदे में गर्भवती की हालत बिगड़ी

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's condition worsened in the verandah of the medical college.
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती गर्भवती की बरामदे में टहलने के दौरान हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे तत्काल लेबर रूम पहुंचाया। मामले में सुपरवाइजर को नोटिस देने व वार्ड आया व सफाईकर्मी की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक गांव की एचआईवी संक्रमित गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रसव में समय होने के चलते गर्भवती को बरामदे में टहलने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह बरामदे में टहलने लगी। कुछ देर बाद उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई और बरामदे में ही प्रसव होने लगा। जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने नाराजगी जताते हुए वार्ड आया व सफाई कर्मी को सेवा समाप्ति करने के निर्देश दिए है। वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने मेडिकल कॉलेज में काम कर रही फ्रंट लाइन आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है।कहा कि इसके साथ ही प्रकरण की जांच भी कराई जा रही। इस प्रकरण में डाक्टरों की लापरवाही मिली तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed