फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pradhan scam, lodging case lodged in Housing

आवास में प्रधान ने किया घोटाला, मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 30 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pradhan scam, lodging case lodged in Housing
चौपाल लगाकर समस्याएं सुनतीं नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब। - फोटो : amarujala
प्रधानमंत्री आवास वितरण में हुआ खेल बुधवार को नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब के सामने आ गया। ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण करने पहुंचीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि प्रधान राममहेश ने आवास के बदले 10-10 हजार रुपये की वसूली की। नोडल अफसर ने मौके पर ही शिनाख्त परेड भी कराई। इसके बाद पीडी डीआरडीए ने इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव में चौपाल के दौरान राशन वितरण में धांधली सामने आने पर कोटा निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



 ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण कर रहीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी सन्नो बेगम और शकुंतला से आवास के बारे में जानकारी की तो दोनों ने बताया कि प्रधान राम महेश ने उनसे 10-10 हजार रुपये लिए हैं। गांव में और लोगों से जानकारी करने पर कुल छह लोग सामने आए जिनसे प्रधान ने वसूली की थी। इस पर नोडल अफसर का पारा चढ़ गया। उन्होंने पीडी डीआरडीए को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और वसूली गई रकम की रिकवरी करने के निर्देश दिए। पीडी ने देर शाम इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



 शाह नगर गांव में ही नोडल अफसर ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार समय पर राशन नहीं देता है। अभद्रता की जाती है। इस पर उन्होंने कोटेदार राकेश का कोटा निलंबित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन का लाभ न मिलने की भी शिकायत की। नोडल अफसर ने गुरुवार को गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, सीडीओ एसके सिंह के साथ कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  चौपाल के बाद नोडल अफसर ने एक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजीटेबल, काऊ मिल्क प्लांट और पक्षी बिहार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed