फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political

पिछला वर्ग कल्याण आयोग के गठन से मिलेगा न्याय-अनुप्रिया पटेल

Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
political
तालग्राम। अपना दल (एस) के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 12 वें पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी जन्म स्थली बगुलिहाई के पास सकरवारा में सोनेलाल सामुदायिक भवन का लोकार्पण केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक आयोग नहीं बनता पिछड़ों को न्याय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर अपना दल के कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मुस्तैद रहे। तभी कमेरा समाज की सरकार बन पाएगी। लोकार्पण के समय उनकी छोटी बहन अमन पटेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अपना दल के विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल की निधि से 24.88 लाख रुपये की लागत से सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है। भवन का लोकार्पण करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने उनकी समाधि स्थल के लिए नींव भी रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती में छह हजार अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार इसका जल्द समाधान करें। प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि अपना दल की मांग पर आल इंडिया नीट परीक्षा में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण कोटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार ने अनुप्रिया पटेल को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ पटेल ने 51 किलों फूलों का माला पहना कर स्वागत किया। लाला भाई पटेल ने सभा का संचालन किया। राज्य मंत्री राम लखन प्रजापति, पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल, अंकिता सचान, विनोद गंगवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रधान कौशलेंद्र पटेल, रामनरेश कनौजिया, सौरभ पटेल, पूर्व प्रधान जयसिंह पटेल, अभय पटेल, अजय पटेेेल, निर्भय पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed