फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,kannauj,kannauj news

जिले में अखिलेश की आज दो जनसभाएं

Wed, 16 Feb 2022 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
political,kannauj,kannauj news
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मैदान और छिबरामऊ के सिकंदरपुर में जनसभा करेंगे। इस विधानसभा चुनाव में पहली बार वे यहां जनसभा करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तिर्वा के अन्नपूर्णा मैदान में जनसभा करेंगे। दोपहर 1:40 बजे वे हेलिकॉप्टर से यहां आएंगे। सपा प्रत्याशी अनिल पाल के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसी मैदान में प्रधानमंत्री ने 12 फरवरी को जनसभा की थी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से छिबरामऊ के सिकंदरपुर में दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। यहां सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

शाक्य व कुशवाहा वोट पर सपा की नजर
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा की नजर शाक्य व कुशवाहा वोट पर है। इस वोट बैंक को रिझाने के लिए सपा के स्टार प्रचारक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 17 फरवरी को जनसभा करेंगे। यहां सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय से है। यहां कुल मतदाता चार लाख 62 हजार हैं। इसमें शाक्य और कुशवाहा करीब 35 हजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed