{"_id":"620bfdd97861fd586943eae9","slug":"political-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp680836833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरियां आते ही चाचा-भतीजा निकल पड़ते थे वसूली पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरियां आते ही चाचा-भतीजा निकल पड़ते थे वसूली पर
विज्ञापन
कन्नौज में जनसभा के दौरान सीएम योगी और भाजपा नेता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इत्र नगरी के चुनावी रण में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि सपा सरकार में जब भी सरकारी नौकरियां निकलती थीं, तब चाचा और भतीजा वसूली करने के लिए निकल लेते थे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने ही गरीबों, दलितों और लाभार्थियों को उनका हक दिया है। समाजवादी इत्र की बदबू ने कन्नौज का नाम पूरी दुनिया में बदनाम किया है। ऐसे लोगों को सत्ता में नहीं आने देना है।
शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर जनसभा के दौरान सपाइयों को घेरते हुए कहा कि पहले प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल और बेरोजगारी चरम पर थी। गुंडे और माफिया का राज था। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर गुंडे-माफिया पलायन कर गए हैं या फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं।
भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर कार्य किया है। योगी ने कहा कि जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को जिताकर भेजिए, सुरक्षा और विकास का जिम्मा हमारा होगा।
विज्ञापन
सपा के नेताओं ने वैक्सीन को लेकर किया गुमराह
योगी ने कोरोना वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी से निपटने के लिए हमारे प्रधानमंत्री की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। वहीं सपा के नेताओं ने प्रदेश की जनता को वैक्सीन को लेकर गुमराह किया है। ये लोग घरों से नहीं निकले, अब चुनाव के समय सपा के लोग वोट मांगने के लिए घर जा रहे हैं।
जहां माफिया, वहां योगी का बुलडोजर
योगी ने आम लोगों को आगाह किया कि चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर वे बाहर निकल कर इंतजार कर रहे हैं कि अवसर मिलेगा तो दंगा, अराजकता फैलाएंगे और बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे। उन्होंने कहा कि जहां माफिया आएगा, वहां योगी का बुलडोजर चलेगा।