{"_id":"5ef4e4278ebc3e42d47475b5","slug":"political-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp5675945122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का गाली गलौज करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का गाली गलौज करते वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत का पेट्रोल पंप पर गाली गलौज और धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पंप कर्मियों से अभद्रता के साथ पंप बंद कराने की धमकी देते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो 23 जून का बताया जा जा रहा है। विधायक कैलाश समर्थकों के साथ पंप पर तिर्वा-कन्नौज रोड के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से उलझते दिखाई रहे हैं। वीडियो में पेट्रोल पंप मालिक का नाम लेकर अभद्रता व जल्द पेट्रोल पंप बंद कराने की धमकी दी जा रही है। विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि 23 जून की रात वह कानपुर से घर लौट रहे थे।
कार में डीजल डलवाने के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। मशीन चलने के बाद भी कार में एक बूंद डीजल नहीं पड़ा था। इसी बारे में पूछताछ करने पर पंप पर मौजूद लोग मुझसे उलझ गए। इस पर गुस्से में मुंह से कुछ गलत निकल गया होगा। पंप मालिका ने कहा कि उनके पंप पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। तिर्वा कोतवाली कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने कहा कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया वीडियो
पेट्रोल पंप पर गाली-गलौज का वीडियो समाजवादी पार्टी के ट्विटर एकाउंट से भी ट्वीट किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया है कि बीजेपी विधायकों और नेताओं की अराजकता से उत्तर प्रदेश गूंज उठा है। ट्वीट में भाजपा विधायक पर नशे में होने का भी आरोप भी लगाया गया है।