फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Political journey by father's inspiration: Archana Pandey

पिता की प्रेरणा से चुना राजनैतिक सफर : अर्चना पांडेय

Mon, 20 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 20 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Political journey by father's inspiration: Archana Pandey
परिवार के साथ अर्चना पांडेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने अपने दिवंगत पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रेरणा से राजनैतिक क्षेत्र को चुना। त्रिपाठी की इकलौती पुत्री अर्चना ने राजनीति का ककहरा अपने पिता से सीखा। रविवार की दोपहर लखनऊ में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


अर्चना पांडेय ने फोन पर कहा कि यह मुकाम उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है और यह सब उन्हें समर्पित करती हूं। उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त कर कहा कि आज जो कुछ भी उन्हें हासिल हुआ है वह सब क्षेत्र के लोगों का स्नेह और प्यार का ही प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि पिता की 24 जून 2008 में मौत के बाद मायके छिबरामऊ में रहकर लोगों के दुख-दर्द को सुना और समाधान का प्रयास किया। अर्चना पांडेय ने सपा के गढ़ में इतिहास रचकर एक नया अध्याय जोड़ा है। छिबरामऊ सीट पर पहली महिला विधायक बनकर उन्होंने इस मिथक को भी तोड़ दिया कि यहां कभी महिला विधायक नहीं हो सकती।
विज्ञापन


हार के बाद भी लगातार की मेहनत
छिबरामऊ। पूर्व सहकारिता मंत्री पंडित रामप्रकाश त्रिपाठी चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। उनकी मौत के बाद अर्चना पांडेय के कंधों पर अपनी वृद्ध मां के साथ पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी आ गई। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। उन्हें लगभग 62 हजार वोट हासिल हुए। इसके बावजूद लोगों से संपर्क में जुटी रहीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया। इस बार पिछले सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त करते हुए एक लाख 12 हजार से भी अधिक मत हासिल कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी को लगभग 37 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त देकर विजय पताका फहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म-आध्यात्म में भी है निष्ठा
छिबरामऊ। विधायक अर्चना पांडेय की धर्म और आध्यात्म में भी निष्ठा है। कथा वाचक संत मुरारी बापू को अपना प्रेरणाश्रोत मानने वाली अर्चना पांडेय पूजा-पाठ के लिए भी समय निकाल लेती हैं। शहर के सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर में भी माथा टेक पूजा अर्चना कर उन्हें अपना आराध्य मानती हैं।


इटावा में परिवार को भी देतीं पूरा समय
छिबरामऊ। अर्चना पांडेय अपने परिवार को भी पूरा समय देती हैं। मायके में मां विद्या देवी के अलावा अन्य परिजनों के साथ अपनी ससुराल इटावा में भी रहने का समय निकाल लेती हैं। वहां पति राजेश प्रसाद पांडेय और दो पुत्रों आशीष पांडेय व राहुल रतन पांडेय व उनके बच्चों को पूरा समय देती हैं।

अर्चना पांडेय का प्रोफाइल
जन्म तिथि - 05 जुलाई 1960
जन्म स्थान - ग्राम उधरनपुर (हरिबल्लभपुर) तहसील छिबरामऊ जनपद कन्नौज।
पिता - दिवंगत. श्रीरामप्रकाश त्रिपाठी। (पूर्व सहकारिता मंत्री)
माता - श्रीमती विद्या देवी त्रिपाठी।
भाई - रामेंद्र कुमार त्रिपाठी।
पति - राजेश प्रसाद पांडेय।
शादी -19 फरवरी 1979। (इटावा)
शिक्षा - परास्नातक (अंग्रेजी साहित्य) इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
पुत्र - आशीष पांडेय, प्रबंधक एचडीएफसी बैंक शाखा लाजपतनगर सेंट्रल मार्केट दिल्ली।
पुत्र - राहुल रतन पांडेय।
संगठन में दायित्व - भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।
जनपद इटावा में तीन वर्ष तक कंज्यूमर कोर्ट में न्याय कमेटी की सदस्य।
फर्रुखाबाद ग्रामीण बैंक की डायरेक्टर।
प्रबंधक - प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कालेज छिबरामऊ।
प्रबंधक - विद्या प्रकाश महाविद्यालय उधरनपुर।
प्रबंधक - सार्वजनिक सनातन धर्म इंटर कालेज उधरनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed