{"_id":"66d8cf095674f4d515027044","slug":"police-raids-camps-of-nomadic-castes-from-kanpur-to-auraiya-kannauj-news-c-214-1-knj1007-118139-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कानपुर से औरैया तक घुमंतू जातियों के डेरों तक पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कानपुर से औरैया तक घुमंतू जातियों के डेरों तक पुलिस की दबिश
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र के बस्ता और फतुआंपुर गांवों में कच्छाधारी बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटा तक दो घरों में जमकर उत्पात मचाया और परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करते रहे। पुलिस को घुमंतू जातियों पर ही शक है। इस वजह से पुलिस की टीमें जिले के अलावा कानपुर व औरैया तक इनके डेरों पर दबिश डालती रहीं।
इसके अलावा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। पुलिस नेटवर्क ट्रैकिंग का भी सहारा ले रही है। इसके अनुसार घटनास्थल के आसपास डकैती के समय जो मोबाइल फोन एक्टिव होंगे, उनकी जांच की जाएगी। आईजी ने बताया कि कन्नौज पुलिस के अलावा इस मामले में अन्य जनपदों की पुलिस को भी लगाया गया है, जिससे कि बदमाशों को पकड़कर जल्द घटनाओं का खुलासा किया जा सके। वहीं, इस वारदात से ठठिया और तिर्वा के इलाके में दहशत है।
पहले बेटे का नाम पूछा, फिर शुरू की लूटपाट
पहले बस्ता गांव में लतीफ के घर पहुंचे बदमाशों ने घर में घुसकर लल्लन का नाम पूछा, लतीफ ने लल्लन का घर बताते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि लूटपाट करने के बाद काम हो गया और दूसरे घर को निशाना बनाने की बात कहते हुए बदमाश चले गए और शोर शराबा करने पर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
पायल की बहादुरी से पस्त हुआ बदमाशों का दुस्साहस
बदमाश फतुआंपुर निवासी संतोष कुमार के घर बाहर खड़ी मक्का के खेत में छिप गए। संतोष कुमार ने बताया कि गांव में दो मकान हैं। एक मकान गांव के अंदर है जिसमे परिवार के अन्य सदस्य रहते है। गांव के बाहर स्थित दूसरे मकान में पत्नी के साथ चार दिन पहले इटावा जनपद के नगला जवाहर गांव निवासी मौसी संध्या देवी व मौसेरी बहन पायल के साथ मौजूद थे। मंगलवार को मां चंद्रकली घर पर ही रुक गई थी। रात करीब एक बजे कान में दर्द होने पर पुराने घर चली गई और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा गई। इसी दौरान बदमाशों ने धावा बोल दिया और बाहर कमरे में मौजूद मौसी व बहन को बंधक बनाकर मौजूद कमरे का दरवाजा खुलाया और अलमारी की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे से पत्नी अर्चना के सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान बहन पायल ने हिम्मत दिखाते हुए घर के दूसरे दरवाजे से निकल कर गांव में पहुंचकर लोगों कों घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। सभी बदमाशों की उम्र करीब 30 से 40 उम्र के बीच थी।
मोबाइल लेकर तोड़ दिया था सिम
घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश घर के सभी मोबाइल का सिम निकालकर तोड़ रहे थे। शोरशराबा करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। कहा कि बदमाशों के हाथों में डंडे लिए थे। पीड़ित संतोष ने बताया कि सभी बदमाश युवा और हट्टे-कट्टे थे।