फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Please BDO registration of workers

श्रमिकों का कराएं बीडीओ पंजीकरण

Tue, 12 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 12 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Please BDO registration of workers

मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने आठों ब्लाकों के

विज्ञापन
बीडीओ को पत्र भेजकर मनरेगा योजना के तहत जिन श्रमिकों ने वित्तीय वर्ष 15-16 में 50 दिन या उससे अधिक दिन तक निर्माण कार्य किया है, उनका पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए 13 से 30 जनवरी तक मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरण के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को विकास खंड कन्नौज, उमर्दा व छिबरामऊ, 23 को तालग्राम, जलालाबाद, सौरिख और 30 जनवरी को हसेरन व गुगरापुर में ब्लाक परिसर में कैंप लगेंगे।

सुबह 11 से शाम चार बजे तक मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। इन शिविरों के आयोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी व उनके अधीनस्थ कर्मचारी मजदूरों का पंजीकरण करने संबंधी कागजी कार्यवाही पूर्ण करेंगे।

उन्होंने बताया कि 50 दिन का काम कर चुके श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए बीडीओ व सचिव प्रेरित करेंगे। कैंप के दौरान ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे श्रमिक जो 18 से 60 वर्ष की आयु के हैं और उन्होंने पंजीकरण के समय मनरेगा योजना के तहत 50 अथवा उससे अधिक दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया है, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं।

श्रमिक श्रम विभाग से मुफ्त पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण फार्म के साथ दो फोटो, आयु प्रमाणपत्र, मनरेगा योजना के तहत 50 दिन या उससे अधिक दिनों तक कार्य करने का प्रमाणपत्र समेत 50 रुपये पंजीकरण शुल्क व 50 रुपये एक वर्ष का अंशदान जमा करके पंजीकरण कराकर श्रमिक पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed