{"_id":"60a7fa628ebc3e334f28724a","slug":"phephadon-mein-sankraman-se-tang-yuvak-ne-de-dee-jaan-kannauj-news-knp6296848195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेफड़ों में संक्रमण से तंग युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेफड़ों में संक्रमण से तंग युवक ने दे दी जान
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। फेफड़ों में संक्रमण से तंग युवक ने खेत में खड़े आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
लड़ैता निवासी रामू दुबे(40) करीब छह माह से बीमार थे। परिजनों ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण था। उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह चार बजे रामू शौच की बात कहकर घर से खेतों की ओर गए थे। यहां आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
शौच करने गए ग्रामीणों ने रामू को पेड़ पर लटका देख परिजनों को सूचना दी। इससे घर में कोहराम मच गया। रामू के दो बेटे और एक बेटी है। घटना की जानकारी पर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।